किशनगंज, अप्रैल 22 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत प्लस टू हाई स्कूल ठाकुरगंज में आयोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा चरण मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के चयनित प्रगणक और पर्यवेक्षकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, आंकड़ा संग्रहण की विधियों तथा डिजिटल उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को घर-घर जाकर सटीक और निष्पक्ष आंकड़े जुटाने के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही जनगणना कार्य में पारदर्शिता, गोपनीयता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सेवा प्रतिज्ञा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.