पाकुड़, अप्रैल 9 -- भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिले के फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सूचना भवन सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो, अंचलाधिकारी हिरणपुर सह मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार, अंचलाधिकारी महेशपुर सह मास्टर ट्रेनर संजय कुमार सिन्हा तथा जनगणना निदेशालय के उप निदेशक गजेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने बताया कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जिले में पूरा किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.