संभल, अक्टूबर 24 -- जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के दूसरे चरण में कर्मचारी घर-घर पहुंचकर लोगों से करीब 40 सवाल पूछेंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, आधार नंबर, बैंक खाते और मोबाइल फोन सहित विभिन्न जानकारियां जुटाई जाएंगी। अभियान के तहत एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर पहुंचकर विवरण एकत्र करने की योजना है। जनगणना के दौरान लोगों को पूछे गए सवालों के जवाब देने होंगे, लेकिन किसी भी तरह के दस्तावेज या उनकी प्रतियां जमा नहीं करनी होंगी। जनगणना से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकेगा।जनगणना में जनसंख्या की स्थिति दर्ज करने के लिए पांच जनवरी 2027 को संदर्भ तिथि माना जाएगा। देशभर में इस अभियान को संचालित करने के लिए 5.62 लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती की तैयारी है। जनगणना का उद्देश्य परि...