लखीसराय, मार्च 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं ...