सोनभद्र, अप्रैल 21 -- घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जनगणना 2026 प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ किया गया है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसका समापन बुधवार को किया जाएगा। इसमें कुल 574 प्रगणक एवं 96 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। प्रशिक्षण चार सत्र में किया जाएगा प्रथम प्रशिक्षण सत्र 20 अप्रैल से प्रारंभ हुआ, जिसका समापन 22 अप्रैल को किया जाएगा। इसी तरह दूसरा सत्र 23 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा जिसका समापन 25 अप्रैल को किया जाएगा। चार सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें डिजिटल जनगणना 2026 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून तक चलेगा, जिसमें हर घर जनगणना डाटा लिया जाएगा, जिसे अपलोड किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.