जनगणना 2026 के तहत स्वगणना में सहभागिता हेतु जिला प्रशासन की अपील
चतरा, मई 12 -- चतरा, संवाददाता। भारत सरकार द्वारा जनगणना 2026 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य झारखंड राज्य में 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक आम नागरिकों के लिए स्वगणना (सेल्फ एनुमेरेशन-एसइ) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन, चतरा द्वारा बताया गया कि नागरिकों की सुविधा के लिए स्वगणना की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से समर्पित वेब पोर्टल एसइ सेनसस पोर्टल पर उपलब्ध है। इस माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार से संबंधित विवरण सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से दर्ज कर सकते हैं। उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास, योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के बेहतर निर्धारण से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.