उरई, अप्रैल 21 -- कालपी। संवाददाता लगातार दूसरे दिन मंगलवार को एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला,शिक्षको राजस्व कर्मचारियों की देखरेख में जनगणना 2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर तीन सौ कर्मचारियों ने जनगणना का प्रशिक्षण हासिल किया।मंगलवार को विद्यालय के 6 अलग-अलग कमरों में प्रशिक्षार्थियों के लिए भारत की जनगणना 2026 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक दिन 6 बेचों में तीन सौ कार्मिकों को लगातार 3 दिन प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। कालपी तहसील नगर पालिका पर कालपी तथा नगर पंचायत कदौरा को मिलाकर बनाए गए हैं। तहसील कालपी के 15 बैच नगर पालिका परिषद कालपी के दो ...