किशनगंज, अप्रैल 23 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत की जनगणना 2026 के प्रथम चरण के पूर्व प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का अंतिम चरण बुधवार से ठाकुरगंज में प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्लस टू उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जनगणना निदेशालय से नियुक्त जिला नोडल पदाधिकारी रंजय कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी सुनीता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा किया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से पूर्ण एकाग्रता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। य...