सीवान, मार्च 31 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत होने वाली जनगणना 2026 को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र के लिए चयनित फील्ड ट्रेनरों को जिला के वीएम हाई स्कूल में 23 मार्च से 29 मार्च तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में छट्ठू राम, विजय साह, अब्दुर्रहमान अंसारी, विजय कुमार, अजीत यादव, आफताब आलम, कमलेश कुमार राम सहित अन्य शामिल हैं। ये सभी अब प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। फील्ड मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि जनगणना के तहत गणना कार्य 17 अप्रैल से 1 मई तक तथा मकान सूचीकरण 2 मई से 31 मई तक किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना से संबंधित बारीकियों, प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.