औरंगाबाद, मई 4 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित की गई। डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि जनगणना 2027 का आयोजन दो चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवासीय विवरण संकलन का कार्य 2 मई से 31 मई तक संचालित किया जा रहा है। प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है। सभी चार्ज अधिकारियों से मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण से संबंधित रिपोर्ट शत-प्रतिशत ऑनलाइन पोर्टल पर समय पर दर्ज करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य के सुचा...