जनगणना से पहले स्वगणना जरूरी: जय शेखर
बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर जनगणना कार्य को गति देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्कूलों में जनजागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को जनगणना के महत्व व सही जानकारी उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में जनगणना से जनकल्याण विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने हाथों में पोस्टर व स्लोगन लेकर लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने जनगणना से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। छात्र अभिषेक ने अपने पोस्टर को कॉमिक्स के रूप में प्रस्तुत कर स्वगणना के महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.