जनगणना से पहले संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
कटिहार, जून 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की अफवाह, विरोध, गलत सूचना अथवा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से उत्पन्न होने वाली संभावित बाधाओं को रोकने के लिए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष पहचान की जाएगी। इसके लिए मोहल्लों, टोलों और ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जहां जनगणना कर्मियों के कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका हो सकती है।
संवेदनशील स्थानों की पहचान गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले के चार्ज अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इन स्थानों की पहचान कर विस्तृत प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.