जनगणना से पहले लोगों को स्वगणना करने का सुझाव
बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जनगणना के महत्व तथा स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई। विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते नजर आए। विद्यालय प्रधानाध्यापिका सीमा जायसवाल व सहायक अध्यापिका रेशू पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान पहले स्वगणना, फिर जनगणना का संदेश दिया गया। सहायक अध्यापिका रेशू पांडेय ने कहा कि जनगणना देश के विकास की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और प्रत्येक नागरिक का इसमें सहयोग आवश्यक है। यह भी पढ़ें- स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.