धनबाद, मार्च 14 -- भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी। इसे लेकर जिला व चार्ज अधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाहरणालय के सभागार में शुरू हुआ। इसकी तिथि जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से घोषित की जाएगी। अप्रैल से इसके शुरू होने की संभावना है। शुक्रवार को डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एसडीओ लोकेश बारंगे तथा अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने दीप जला कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास के लिए योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण करने के लिए अति महत्वपूर्ण है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की योजनाएं एवं नीतियों का निर्धारण किया जाता है। लगभग डेढ़ दशक के बाद यह जनगणना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.