उरई, मई 1 -- जनगणना से तैयार होगी योजनाए एवं देश के विकास की नींव - शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण, डीएम ने दी अहम जानकारियां - गांधी इंटर कॉलेज में प्रगणकों को दिया मार्गदर्शन, पांच मई तक चलेगा प्रशिक्षण फोटो परिचय जनगणना का प्रशिक्षण देते जिलाधिकारी। 01 ओआरआई 10 उरई। संवाददाता भारत की जनगणना को सफल, सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए जनपद में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने गांधी इंटर कॉलेज में चल रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया और स्वयं कक्षा में बैठकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।

प्रशिक्षण की महत्ता डीएम ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से सीधे संवाद कर उन्हें जनगणना कार्य की महत्ता समझाई और कहा कि यह केवल आंकड़ों क...