जनगणना से इनकार करने पर होगा कारावास, लगेगा जुर्माना
उरई, अप्रैल 28 -- उरई। जनपद में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है। यह प्रशिक्षण जनपद के सभी चार्जों में संचालित किया जा रहा है तथा 5 मई तक पूर्ण किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न बैचों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिनमें प्रत्येक बैच में लगभग 45 से 50 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक शामिल हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारु, सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है। जनगणना का फील्ड कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- क्या आपका घर तैयार है? 33 सवालों के साथ शुरू हो रही जनगणना; जानें कब से कब तक चलेगी? इस कार्य के लिए तीन दिवस का प्रशिक्षण अनिवार्य है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.