जनगणना संबंधी शंकाओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
औरैया, अप्रैल 22 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को क्षेत्र में भ्रमण कराकर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें घर-घर जाकर जानकारी संकलित करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विवरण संकलन करते समय स्वविवेक का प्रयोग करते हुए बिना किसी भेदभाव के सही जानकारी दर्ज करना आवश्यक है। साथ ही एचएलबी ऐप के उपयोग, डेटा सुरक्षा, मोबाइल खोने की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई तथा मकानों के सूचीकरण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। यह भी पढ़ें- प्रगणकों का प्रशिक्षण तेज, दूसरे दिन मकान सूचीकरण की दी जानकारी प्रतिभागियों को ऐप में सही ढंग से विवरण अंकित करने का भी अभ्यास कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.