अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। आयुक्त नगर निगम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों के तहत विभिन्न चरणों में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। पहले चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक प्रदेश में जनगणना से संबंधित कार्य शुरू किए जाएंगे। इस दौरान भवनों की सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। नियुक्त पर्यवेक्षक व प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर गणना करेंगे। दूसरे चरण में नौ फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसमें प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत व सामाजिक-आर्थिक जानकारी संकलित की जाएगी। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए स्व-गणना की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दस अप्रैल से 24 अ...