बेगुसराय, मई 3 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जनगणना कार्य के साथ स्कूल ड्यूटी को लेकर जिले के शिक्षक समुदाय में स्पष्ट तौर पर दो धड़े बनते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां कुछ शिक्षकों ने शनिवार को डीईओ कार्यालय के समक्ष नाराजगी जताते हुए एक साथ दोनों जिम्मेदारियां निभाने को अव्यवहारिक बताया। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक यह मानते हैं कि किसी भी परिस्थिति में पठन-पाठन प्रभावित नहीं होना चाहिए। जनगणना के साथ स्कूल ड्यूटी का विरोध जताने वाले शिक्षकों का कहना है कि जनगणना जैसे व्यापक कार्य के साथ नियमित स्कूल संचालन की जवाबदेही निभाना कठिन है। वहीं, दूसरे पक्ष का तर्क है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। ऐसे में शिक्षकों का पहला दायित्व शिक्षा देना ही होना चाहिए। उनका मानना है क...