लखनऊ, मई 22 -- जनगणना अभियान की शुक्रवार को विधिवत शुरुआत हो गई। छावनी परिषद परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने प्रशासनिक अधिकारियों व जनगणना अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान को हरी झण्डी दिखाई। साथ ही छावनी परिषद में जनगणना से पूर्व हुए स्वगणना कार्यों के लिए ड़्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों की प्रशंसा भी की। छावनी परिषद में सुबह 10:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि स्वगणना में जिस तरह यहां के कर्मचारियों ने अभियान के रूप में लिया और लगन से कार्य किया वह सराहनीय है। उन्होंने जनगणना कार्य के लिए की गई अग्रिम तैयारियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीमित समयावधि में सुव्यवस्थित रूप से की गई तैयारियां जनगणना कार्य की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दरअसल यहां पर जनगणना के लिए पूर...