रुडकी, अप्रैल 9 -- तहसील क्षेत्र के सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना कार्य के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि प्रशिक्षण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गर्ग डिग्री कॉलेज और जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया ने बताया कि 9 से 11 अप्रैल तक पहला और 15 से 17 अप्रैल तक दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 250-250 कार्मिकों को और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.