बगहा, मई 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । स्कूल की टाइमिंग और जनगणना की टाइमिंग को लेकर जिले के शिक्षकों ने शनिवार को हंगामा कर दिया। वे नगर निगम में जनगणना को लेकर पहुंचे थे जब उन्हें जानकारी हुई कि सुबह के 6:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्यालय में रहना है और उसके बाद जनगणना का कार्य करना है। इस आदेश की प्राप्ति के साथ ही सैकड़ो की संख्या में शिक्षक नगर निगम के गेट पर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद शिक्षकों की टोली जिला शिक्षा कार्यालय पहुंची। जहां महिला और पुरुष शिक्षक शिक्षिकाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया शिक्षक शिक्षिकाओं का कहना था कि जनगणना का कार्य सरकार के प्रमुख काम में आता है। यह भी पढ़ें- जनगणना के साथ स्कूल ड्यूटी के फरमान से भड़के शिक्षक, जताई नाराजगी क्योंकि इसकी अवधि सीमित है तथा मौसम प्रतिकूल है ऐसे में गृह सर्वेक्षण कर...