मेरठ, मार्च 18 -- जनगणना-2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में गंगानगर स्थित आईआईएमटी में आयोजित दो बैचों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। अब जल्द ही 9000 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। डीएम डॉ.वीके सिंह ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण आधार है। सभी कर्मी निष्पक्ष भाव से काम करें। बुधवार को एनआईसी में जनगणना के फील्ड ट्रेनर के प्रशिक्षण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम की ओर से सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। डीएम ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण आधार है। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ करें, ताकि आंकड़ों के संकलन में कोई त्रुटि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.