प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनगणना 2027 में अब घर-घर प्रगति और विकास पहुंचेंगे। प्रशासन ने महिला गणनक को प्रगति और पुरुष गणनक को विकास का नाम दिया है। इसे लेकर शासन ने एक वीडियो भी तैयार किया है। जिसमें यह बताया गया है कि प्रगति हर पथ पर लगातार हो रही है। इसका प्रतीक महिला गणनक होगी जबकि सतत विकास की प्रक्रिया के प्रतीक पुरुष गणनक होंगे।जनगणना 2027 अब शुरू होने वाली है। सात मई से स्वगणना का अवसर लोगों को होगा। वो एप के जरिए अपनी और अपने परिवार की गणना कर सकेंगे। वहीं जनगणना के प्रचार प्रसार के लिए अब प्रत्येक सरकारी वेबसाइट पर इसे प्रसारित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 'सही जनगणना से मजबूत बनेगा देश' लोग जैसे ही साइट खोलेंगे तो उस पर इसका विस्तृत विवरण और कैसे क्या करना है, इसके बारे में जानकारी भी दी जा रही है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.