घाटशिला, मई 11 -- पोटका। झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर रविवार को पोटका प्रखंड कमेटी की बैठक सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तेंतला रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी व सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। शिविर में मुख्य रूप से एसआईआर, आगामी जनगणना और जनगणना प्रपत्र में सरना धर्म कोड दर्ज कराने को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो के पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी प्रवासी या बाहर रहकर काम करने वाले मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे। सरकार द्वारा सभी गांवों के लिए बीएलओ ...