जनगणना में सरना कोड शामिल करने की मांग
लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। जनगणना में सरना कोड को शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी छात्र संघ की ओर से सेन्हा प्रखंड स्थित आदिवासी कला और सांस्कृतिक भवन, कंडरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जय तिर्की ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी शासनकाल के दौरान जनगणना में सरना कोड का प्रावधान था। जिसे आजादी के बाद हटा दिया गया। उन्होंने वर्तमान जनगणना में सरना कोड को शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि इससे आदिवासी समुदाय की धार्मिक पहचान को उचित मान्यता मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि जब अन्य धर्मों के लिए अलग कॉलम उपलब्ध हैं, तो सरना धर्म के लिए भी अलग कोड होना चाहिए। सर्वसम्मति से आदिवासी छात्र संघ की प्रखंड कमेटी का गठन भी किया गया।नई कमेटी में जय तिर्की को अध्यक्ष, मंगलेश्वर उरांव को उपाध्यक्ष, बाल गोबिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.