भदोही, अप्रैल 11 -- ज्ञानपुर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार ने जनगणना को लेकर विभागीय अधिकारियों संग बैठक ली। इसमें स्व गणना का उपयोग कर राष्ट्र निर्माण के महाभियान में जन-जन से सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान डीएम ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सुगम होगी। ​स्व-गणना आम नागरिक सात मई से 21 मई के बीच पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की गणना कर सकते हैं। सुविधा का लाभ उठाएं और राष्ट्र निर्माण के इस महाभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का समस्त डेटा इसी ऐप के माध्यम से रियल-टाइम दर्ज होगा। जानकारी दी गई कि जो नागरिक स्वयं गणना नहीं कर पाएंगे उनके लिए 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे।

ह...