बांका, अप्रैल 18 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिला प्रशासन की ओर से जनगणना प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्व-गणना को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं स्व-गणना कर यह संदेश दिया गया है कि जब प्रशासन स्वयं पहल करता है, तो समाज भी जागरूक होकर आगे बढ़ता है। अब समय है कि सभी बांका वासी इस डिजिटल पहल में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि (स्वघोषणा) क्या है? यह एक सरल और सुरक्षित ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से आप अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। घर बैठे, बिना किसी प्रतीक्षा के। यह भी पढ़ें- जनगणना : 33 सवालों का जवाब देकर करें स्वगणना यह क्यों ज़रूरी है? सटीक एवं विश्वसनीय डेटा के आधार पर बेहतर योजनाएं बनती हैं। क्षेत्रीय विकास को नई दिशा ...