जनगणना में लोगों में सहयोग देने की अपील
हरदोई, मई 7 -- हरदोई। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सम्बन्ध में स्व-गणना से संबंधित कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सभागार कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह (रानू), बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष मधुर मिश्र, जिलाधिकारी अनुनय झा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह समेत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्व-गणना की। जनता से अपील की कि जनगणना कार्य में सभी लोग अपना सहयोग करें। सही जानकारी प्रगणक को दें। ताकि जनता को सरकारी योजनाओं को अधिकतम लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना संबंधी समस्त कार्य ससमय और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं。 यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुई डिजिटल स्व-गणना, घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.