गाजीपुर, जून 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनगणना में लापरवाही बरतने पर उषाकांत राम सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय कल्याणपुर शिक्षा क्षेत्र रेवतीपुर को बीएसए उपासना रानी वर्मा ने मंगलवार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। बीएसए ने बताया कि जनगणना जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने के आरोपों में निलम्बित किया जाता है। उन्होने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने एवं जनगणना के प्राविधानों के विपरीत कार्य करना, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना, सोशल मीडिया पर कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करना गलत है। कहा कि जनगणना के विरूद्ध अन्य शिक्षकों को भड़काना, अध्यापक आचरण नियमावली का उल्लंघन करना स्पष्टीकरण मांगा गया है। तबतक उषाकान्त राम को बीआरसी भदौरा पर संबद्...