जनगणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम
अमरोहा, मई 20 -- मंडी धनौरा। एसडीएम शैलेष कुमार दुबे ने जनगणना कार्यक्रम को समयबद्ध व त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने को बुधवार को जनगणना पर्यवेक्षकों की बैठक ली। जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। कहा कि जनगणना राष्ट्रीय कार्यक्रम है, इसीलिए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वह अपने अधीन कार्य कर रहे प्रगणकों की नियमित मॉनिटरिंग करें। फील्ड में जाकर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। डेटा संग्रहण के दौरान पारदर्शिता व शुद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान तहसीलदार मूसाराम थारू, विशाल कुमार, राजीव कुमार, हरिओम शर्मा, कुलदीप सिंह, भीमसेन आर्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम यह भी पढ़ें- एसडीएम बोले, जनगणना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.