बलिया, जून 9 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने और मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर प्रगणक (सहायक अध्यापक) को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। निलम्बन का पत्र सोमवार को जारी हुआ। निलंबित हुए प्रगणक शिक्षा क्षेत्र सोहांव के कंपोजिट विद्यालय इटही पर सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। निलंबन अवधि में विनोद कुमार को सोहांव के ही प्राथमिक विद्यालय रामापुर पर सम्बद्ध किया गया है। तहसीलदार सदर और चार्ज अधिकारी (जनगणना) अतुल हर्ष ने प्रगणक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को 31 मई को ही निर्देशित किया था।बताया जाता है कि विनोद कुमार की ड्यूटी बतौर प्रगणक एचएलबी 0690 पर लगाई गई थी। यह भी पढ़ें- जनगणना में लापरवाही पर शिक्षक को नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब इनके सुपरवाइजर घनश्याम पांडे ने...