जनगणना में लगे शिक्षकों को मिले उपार्जित अवकाश
बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा और चार सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग की। कहा कि एसडीएम शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगा रहे हैं। 50 वर्ष से अधिक उम्र व बीमार के शिक्षकों की ड्यूटी न लगाने व उपार्जित अवकाश दिया जाए। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में दिए ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि एसआईआर में शिक्षकों ने रातोंदिन कड़ी मेहनत की। कोई अवकाश भी नहीं लिया। इससे वे डिप्रेशन का शिकार हो गए। कई को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा। ऐसे शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को उपार्जित अवकाश मिले। सेवा पुस्तिकाओं में त्रुटियां व चयन वेतनमान स्वीकृत आदेश अंकित कर अद्यावधि तक सुधार कराया जाए। दो वर्ष से लंबित प्रोन्नति वेतनमान का कार्य कराया जाए। इस मौके पर रविकरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.