जनगणना में लगे शिक्षकों को दिया जाए उपार्जित अवकाश
मैनपुरी, मई 19 -- प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बीएसए दीपिका गुप्ता से मुलाकात की। बीएसए को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों ने कहा कि जनगणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में भी कार्य करने के एवज में उपार्जित अवकाश दिया जाए। इसके साथ ही ब्रिज कोर्स के दायरे में आने वाले शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए। बीएसए ने संघ को मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है। संघ के जिला संयोजक अभय चौधरी कहा कि जनगणना कार्य में शिक्षकों को लगाया गया है। लेकिन इस गणना में कई ऐसे शिक्षक भी लगा दिए गए हैं जो ब्रिज कोर्स कर रहे हैं। ऐसे में उनका कोर्स और परीक्षा की तैयारी प्रभावित होगी। जनगणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में भी कार्य करने पर उपार्जित अवकाश दिया जाए। जिला सह संयोजक हरेंद्र सिंह बैस ने कहा कि विभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.