जनगणना में लगे शिक्षकों का निर्धारित होगा कार्यक्षेत्र
पीलीभीत, मई 18 -- पूरनपुर। एक सप्ताह बाद घर घर जाकर जनगणना का कार्य शुरु होगा। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों कार्यक्षेत्र निर्धारित न होने से उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनकी डयूटी नगर में लगाए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। शासन की ओर से लगभग डेढ़ दशक बाद जनगणना कराई जा रही है। जनपद में 22 मई से शिक्षक घर घर जाकर जनगणना करेंगे। हालांकि अभी स्वगणना की जा रही है। घर जाकर जनगणना करने के लिए परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। उन्हें तहस्ील स्तर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। गणना करने वाले शिक्षकों का कार्यक्षेत्र आनन फानन में निर्धारित कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों के शिक्षकों की नगर में डयूटी लगा दी गई। सभी स्कूलों में पढ़ाने वाले पूरे स्टाफ की डयूटी जनगणना में लगाई गई है। जनगणना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.