जनगणना में लगे कर्मियों का मानदेय जारी करने की मांग उठाई
हापुड़, जुलाई 14 -- भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ ने जनगणना में तैनात कर्मियों का मानदेय जारी करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कविता मीणा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य 20 जून को पूरा हो चुका है। इस कार्य में जनपद के सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणकों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्य के सापेक्ष निर्धारित प्रशिक्षण मानदेय एवं मकान सूचीकरण मानदेय अभी तक जनपद की किसी भी तहसील से जारी नहीं किया गया है, जबकि प्रदेश के कई अन्य जनपदों में कर्मियों को मानदेय का भुगतान किया जा चुका है।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि जनगणना कर्मियों का लंबित मानदेय शीघ्र जारी कराया जाए, जिससे आगामी चरणों में सभी कार्मिक पूर्ण निष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.