श्रावस्ती, अप्रैल 10 -- श्रावस्ती, संवाददाता। शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के कार्य में न लगाई जाए। शिक्षकों के ड्यूटी में जाने से विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी। इससे बच्चों के भविष्य पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में शिक्षकों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले एडीएम को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला की अगुवाई में शिक्षकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम अमरेन्द्र कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के ज्यादातर शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। इससे भविष्य में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होगी। साथ ही शिक्षण कार्य भी प्रभावित होगा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ते है। बीते सत्र में एसआईआर के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.