जनगणना में लगाए जाएंगे शिक्षक, कैसे पूरा होगा स्कूल चलो अभियान
शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। जिले में प्रस्तावित जनगणना कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके तहत 5 हजार से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की ड्यूटी लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित कार्मिकों का डाटा जिला प्रशासन को भेजने के बाद अब मोबाइल मैसेज के जरिए डिजिटल रूप से ड्यूटी आवंटित की जा रही है, जिससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षकों के मोबाइल पर लगातार संदेश पहुंच रहे हैं, जिनमें उन्हें जनगणना कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। अचानक मिली इस अतिरिक्त जिम्मेदारी को लेकर शिक्षकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पहले से ही बड़ी संख्या में शिक्षक बीएलओ समेत अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगे हुए हैं, ऐसे में जनगणना की ड्यूटी से शैक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.