जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना में लगाये जाने वाले फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का समापन आज होगा। जिला परिषद में चल रही इस ट्रेनिंग का यह तीसरा बैच है जो मानगो नगर निगम के फील्ड ट्रेनरों के लिए आयोजित की गई है। इसमें कुल 13 फील्ड ट्रेनर शामिल हैं। इन्हें रांची स्थित जनगणना निदेशालय के अधिकारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। इससे पूर्व 11 प्रखंडों, चाकुलिया नगर पंचायत, जमशेदपुर अक्षेस और जुगसलाई नगर परिषद के फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये सभी मिलकर प्रखंड व निकाय वार प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार जाति गणना की भी योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...