मुरादाबाद, मई 3 -- मुरादाबाद। जनगणना 2027 में प्रत्येक घर के एक एक सदस्य और स्थितियों का लेखाजोखा होगा। इसमें इंटरनेट, टॉयलेट के यूज से लेकर घर में मनोरंजन के साथ समेत आपके द्वारा होने वाले अनाज के इस्तेमाल का भी सवाल है। आपके परिवार में गेहूं ज्वार, मक्का बाजरा में क्या चीज इस्तेमाल की जाती है। जनगणना में 7 मई से स्वगणना शुरू होकर 21 मई तक चलेगी। घर का नंबर, जनगणना का नंबर, घर की छत, फर्श कैसी, परिवार का क्रमांक, मुखिया का नाम, मकान का स्वामित्व, उपलब्ध कमरों की संख्या, विवाहित दंपतियों की संख्या, पेयजल के मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता कितने निकट, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की स्थिति, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी किससे जुड़ी, परिसर के अंदर स्नान की सुविधा है या नहीं, रसोई घर में एलपीजी, पीएनजी अथवा अन्य सुविधा, रेडियो,...