जनगणना में बढ़-चढ़कर लेनी है हिस्सेदारी
गंगापार, मई 20 -- खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने जनगणना कार्य में लगे सुपरवाइजर व प्रगणक शिक्षकों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को सहसों बीआरसी कार्यालय थानापुर में जनगणना किट व नियुक्ति पत्र देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्य है। इस महापर्व में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेना है। अपने मकान से संबंधित वह जो जानकारी दें। उसे आपको पोर्टल पर दर्ज करना है। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, बीआरसी कर्मचारी आशीष सिंह, मानसी दुबे, अंकित ओझा, आनंद मिश्रा, रवि गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.