जनगणना में प्रगणकों के तीसरे व अंतिम बैच का प्रशिक्षण शुरू
सीवान, अप्रैल 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में बुधवार को जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीसरे व अंतिम बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस अंतिम बैच का ट्रेनिंग 24 अप्रैल को संपन्न होगा। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक निर्धारित है। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार विशाल ने बताया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसके आंकड़े देश की भविष्य की योजनाओं का आधार बनते हैं। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया और स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि प्रपत्र भरने में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण वे सभी बैचों में जाकर चल रहे प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.