जनगणना में पहले तीन दिन होगी मकानों की गिनती
लखनऊ, मई 19 -- जनगणना का कार्य 22 मई से शुरू हो जाएगा। पहले तीन दिन मकानों की गिनती होनी है। प्रगणकों को क्षेत्र आवंटित कर दिया गया है। उनको अपने-अपने क्षेत्र में तीन दिन भ्रमण करके मकानों और खाली प्लाटों की गिनती करनी है और उसका नजली नक्शा बनाकर जमा करना है। इसके बाद घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। जनगणना कार्य में लगाए गए प्रत्येक प्रगणक को मकान सूचीकरण ब्लाक (एचएलबी) नम्बर दिया गया है। हर एचएलबी में 150 से 200 मकान हैं। प्रगणक को उसी एचएलबी में जनगणना करनी है। 22, 23 व 24 मई को आवंटित एचएलबी में जाकर मकानों की गिनती करते हुए उसका नजली नक्शा बनाना है। उस नजली नक्शा में मकानों का नम्बर लिखना है। खाली प्लाट को भी दर्शाना है। तीन दिनों में ही यह प्रक्रिया पूरी करके अपने सुपरवाइजर के पास जमा करना है। नजली नक्शा बनाने के लिए प्रगणक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.