औरैया, अप्रैल 13 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पहली बार स्व-गणना की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे लोग स्वयं ही ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी होगी, जो कामकाज के चलते घर पर उपलब्ध नहीं रहते। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए वेब पोर्टल 7 मई से 21 मई 2026 तक आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवधि में लोग मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना के दौरान परिवार का विवरण दर्ज करने के बाद एक यूनिक स्व-गणना आईडी जारी होगी, जो एसएमएस और ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी। इस आईडी को बाद में घर आने वाले गणना कर्म...