औरैया, मार्च 17 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को प्रभावी और त्रुटिविहीन बनाने के लिए फील्ड प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण जारी है। मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षकों को मकान सूचीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला जनगणना प्रभारी ज्योति वर्मा व मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि इस बार जनगणना में पहली बार डिजिटल मोड का प्रयोग किया जा रहा है। इससे आंकड़ों का संग्रहण आसान होने के साथ ही आमजन की व्यक्तिगत जानकारी भी सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने विवरण स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भर सकेंगे, जिसका सत्यापन प्रगणक द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक और प्रगणक की भूमिका व जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि मकान सूचीकरण के दौरान ब्लॉक के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.