महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आपके घर में सुबह नाश्ते में चावल पकता है या रोटी?आपके पास अपना शौचालय है या नहीं? क्या आप आज भी डिजिटल दौर में रेडियो सुनते हैं? चौंकिए मत! जल्द ही ऐसे ही 33 सवालों की पोटली लेकर प्रगणक आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाले हैं। जनगणना में थाली से लेकर स्मार्टफोन तक गिनती होगी। पहली बार यह पूछा जाएगा कि परिवार का मुख्य अनाज क्या है? कृषि प्रधान जिले के लिए यह सवाल बेहद अहम है। यहां की एक बड़ी आबादी चावल व गेहूं पर निर्भर है। इस डेटा से तय होगा कि भविष्य में जिले के राशन कोटा व पोषण योजनाओं का स्वरूप क्या होगा? पुरानी जनगणना में कागज व कलम का खेल होता था, लेकिन इस बार डिजिटल मोबाइल ऐप जनगणना होगी। जिले के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक प्रगणक टैबलेट या स्मार्टफोन के साथ दिखेंगे। अगर आप किसी के आने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.