बांदा, मई 22 -- बांदा। जनगणना के लिए सभी चार्ज के अंतर्गत जहां कहीं भी प्रगणक को मोबाइल ऐप पर लॉगिन करने के संबंध में समस्या आ रही है वहां सीएमएमएस पोर्टल (census.gov.in) पर दोबारा जाकर यूजर का पासवर्ड चेंज करने के लिए बताया गया है। इसके बाद भी समस्या आने पर तहसील कार्यालय में किसी समय आकर समाधान किया जा सकता है। यह जानकारी तहसीलदार सदर विकास पांडेय ने दी। कहा कि नजरी नक्शा तैयार करिए इसमें गलियों को दिखाइये, कच्चे पक्के मकान, मंदिर, स्कूल, खेत मस्जिद जो हों उन्हें दिखाइए और मकानों को नंबर दीजिये। यह भी पढ़ें- मकानों की गणना शुरू यह भी पढ़ें- घरों का नक्शा बनाने में प्रगणकों को छूट रहा पसीना यह भी पढ़ें- प्रत्येक भवन को मार्कर से नंबर दें गणना कर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...