काशीपुर, अप्रैल 24 -- जसपुर। जनगणना में स्कूलों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका को लेकर शिक्षक नाराज दिखे। वहीं एसडीएम ने शिक्षकों से सुबह 11 बजे तक स्कूलों में कार्य करने की अपील की है। शुक्रवार से जनगणना कार्य शुरू हो गया। इस कार्य में लगे शिक्षक तहसील पहुंचकर अपने कागजात एकत्र कर रहे हैं। कई शिक्षकों का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र के आधे से अधिक स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई है, जिससे स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। साथ ही मिड-डे मील (एमडीएम) का संचालन भी प्रभावित हो सकता है। यह भी पढ़ें- जनगणना में ड्यूटी कटवाने को चक्कर काट रहे गुरुजी जबकि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूलों में एमडीएम बनना अनिवार्य है। एसडीएम राहुल शाह ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.