जनगणना में जिले को सूबे में मिला प्रथम स्थान
बांदा, जून 7 -- बांदा। जनगणना अभियान में जनपद बांदा ने यूपी के सभी 75 जनपदों में प्रथम स्थान हासिल किया है। यहां सबसे पहले जनगणना का कार्य पूर्ण किया गया है। इसके लिए जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने डीएम अमित आसेरी को बधाई दी है। डीएम ने कहा कि यह जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिले में निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए यह स्थान हासिल किया। डीएम ने जनगणना कार्य की नियमित समीक्षा की। प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी की गई। डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों, बीडीओ, ईओ, जनगणना प्रभारियों, पर्यवेक्षकों एवं गणनाकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं का आधार है। सटीक एवं अद्यतन आंकड़े शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यह उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.