धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद। धनबाद जिला के अंतर्गत जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक सभी चार्ज अफसर के साथ की। इस दौरान अपर समाहर्ता ने मकान सूचीकरण, जियो टैग फोटो आदि कार्य की तैयारियों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी चार्ज अफसर को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग हेतु बैच निर्माण करने को कहा। मौके पर निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र दुबे, पूर्वी टुंडी सीओ सुरेश कुमार वर्णवाल, कलियासोल बीडीओ जय प्रकाश नारायण, बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव, कार्यपालक पदाधिकारी चिरकुंडा प्रियंका कुमारी थे। यह भी पढ़ें- दिघलबैंक में जनगणना कर्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.